
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव को हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद स्मार्ट मीटर के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध थमा नहीं। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत उन्नाव में पदाधिकारियों ने जिला विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर अब “स्मार्ट चीटर” बनकर जनता के आर्थिक शोषण का माध्यम बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रिचार्ज के बाद भी बिजली बहाल न होना, गलत बिलिंग और जबरन प्रीपेड मीटर लगाना आम लोगों के साथ अन्याय है।प्रदर्शन में महासचिव शैलेंद्र उपाध्याय, नगर अध्यक्ष मानसिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र बाजपेई, पंकज सेठ, दीपक राजपूत, दीपू कुमार, यूथ विंग जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश, महासचिव नीलम व आशा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने इसे “डिजिटल लूट” बताते हुए जांच और राहत की मांग उठाई। पार्टी ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो यह संघर्ष और तेज होगा, क्योंकि यह लड़ाई अब आम जनता के अधिकार और सम्मान से जुड़ चुकी है।




