HomeArchitectureBreakingचर्चगेट स्टेशन पर आग की संभावित घटना टली

चर्चगेट स्टेशन पर आग की संभावित घटना टली

मुंबई। चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक संभावित अग्निकांड की घटना ट्रेन मैनेजर एम.एस.जोशी की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया से टल गई। सुबह करीब 8:10 बजे स्टेशन परिसर में स्थित एक आइसक्रीम स्टॉल के पास एग्जॉस्ट फैन के अत्यधिक गर्म होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे धुआं और चिंगारियां उठने लगीं। स्थिति तेजी से गंभीर हो सकती थी, लेकिन जोशी की सतर्क निगाहों ने तुरंत खतरे को भांप लिया। उन्होंने बिना समय गंवाए अग्निशामक यंत्र उठाया और चिंगारियों से उठते धुएं पर कार्रवाई की, जिससे तीन मिनट के भीतर ही स्थिति पर काबू पा लिया गया। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र का सही उपयोग किया, जिससे एक भीड़-भाड़ वाले स्टेशन पर जान-माल की हानि टल गई। रेलवे प्रशासन ने एम.एस. जोशी के साहस, सतर्कता और जिम्मेदारी की भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित करने की बात कही है। प्रशासन ने बयान में कहा, उनकी समय पर कार्रवाई ने एक संभावित भयावह हादसे को रोक दिया। उनके जैसे कर्मचारियों पर हमें गर्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments