Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraएक होली: सामाजिक एकता का प्रतीक

एक होली: सामाजिक एकता का प्रतीक

मुंबई। पिछले 17 वर्षों से “एक होली” की सामाजिक अवधारणा को लेकर महाराष्ट्र राज्य में सक्रिय सह्याद्री क्रीडा मंडळ निरंतर सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देता आ रहा है। यह मंडल जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी समाज वर्गों को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष टिळक नगर में आयोजित होलिका दहन का कार्यक्रम सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सामाजिक एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सह्याद्री क्रीडा मंडल के अध्यक्ष राहुल वाळंज, उपाध्यक्ष अमित सातार्डेकर, नगरसेविका सुषमा सावंत, गुरुनाथ मिठबावकर, कोषाध्यक्ष जया शेट्टी, सचिव राजेंद्र मोहिते, टिळक नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष ढेमरे सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। “एक होली” की यह पहल क्षेत्र में सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाली सिद्ध हुई। उपस्थित नागरिकों ने सह्याद्री क्रीडा मंडल के इस सामाजिक उपक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments