
भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जेठ माह के सातवें मंगलवार के अवसर पर नगर में कई स्थानों पर सुन्दर काण्ड पाठ आरती भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस पावन अवसर पर प्रत्येक मंगलवार की भांति योगीराज गंभीरगिरि मंदिर गंज मुरादाबाद उन्नाव में सायं 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए और पूजा अर्चना की।अनेक भक्तों ने भंडारे एवं प्रसाद वितरण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया इस अवसर पर दिनेश चंद्र तिवारी, राघव मिश्रा, मेड़ीलाल गुप्ता, सुरेश शर्मा, अनुपम रस्तोगी, शिवम् सक्सेना, गोपाल, मनोज रस्तोगी, पुनीत शुक्ला आदि अनेक पुरुष एवं महिला भक्तों ने भक्तिगान कर आयोजन को सफल बनाया।



