Saturday, June 28, 2025
Google search engine
HomeSportAdelaide: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हराया, तीन...

Adelaide: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की ली बढ़त

Adelaide

एडिलेड: (Adelaide) ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए टाटम स्टीवर्ट (12वें और 45वें मिनट) ने दो और पिप्पा मोर्गन (38वें) ने एक गोल किया। भारत के लिए संगीता कुमारी (13वें) और गुरजीत कौर (17वें) ने गोल किए।

इस जीत के साथ ही विश्व रैकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। आठवें स्थान पर काबिज भारत इससे पहले गुरुवार को मेट स्टेडियम में श्रृंखला के पहले मैच में 2-4 से हार गया था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को यहां खेला जाएगा। भारत ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम से भी खेलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments