HomeIndiaSultanpur : शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है मतदान, नगर में मतदान...

Sultanpur : शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है मतदान, नगर में मतदान की गति धीमी

Sultanpur

सुलतानपुर:(Sultanpur ) नगर पालिका क्षेत्र के लालडिग्गी चौराहे पर नगर पालिका जूनियर हाई स्कूल में जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा (Somen Verma) ने बूथ मतदाताओं से जानकारी ली। बड़ी संख्या में मॉडल बूथ और सामान्य बूथों पर पहुंच रहे वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन ने मतदान किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किये गए हैं। नगर पालिका, दोस्तपुर, कादीपुर, कोइरीपुर और लंभुआ नगर पंचायत से संबंधित मतदान के बारे में कंट्रोल रूम में किसी भी असुविधा और अराजकता की स्थिति में नागरिक सूचना दे सकते हैं । एसपी सोमेन वर्मा बोले मतदान प्रभावित करने वालों पर की जाएगी त्वरित कार्रवाई।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार आर्य ने पत्नी के साथ मतदान किया। नगर के रामलीला मैदान बूथ पर 85 साल के भगवती प्रसाद ई-रिक्शा से मतदान करने पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments