
यूजीसी नेट-जेआरएफ, गेट और जी-पैट में शानदार प्रदर्शन, कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने दी बधाई
झांसी, उत्तर प्रदेश। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के विद्यार्थियों ने जून 2026 में आयोजित यूजीसी नेट/जेआरएफ, गेट और जी-पैट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के 37 विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट/जेआरएफ/पीएचडी, 18 विद्यार्थियों ने गेट तथा सात विद्यार्थियों ने जी-पैट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। क्षेत्रीय एवं पर्यावरण अध्ययन विभाग से संजय शर्मा और भूपेंद्र मझवार ने यूजीसी नेट तथा विधि अरोड़ा ने पीएचडी के लिए सफलता हासिल की। गृह विज्ञान विभाग से रोशनी ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया। हिंदी विभाग की क्षमा पांचाल ने यूजीसी नेट-जेआरएफ में सफलता हासिल की, जबकि अनन्या, नीलम, गिरजा शंकर कुशवाहा, अंबर दीक्षित, पूजा पाल, रूबी यादव, श्रेया पांडे और आशुतोष चंद्र ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। फार्मेसी संस्थान से रोहित सिंह, विकास पाल, आलोक गुप्ता, स्नेहा रुहेला, सौम्या गुप्ता और अर्चना यादव ने गेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। वहीं पवन प्रजापति, नवनीत सिंह, दिव्या वर्मा, आस्था पटेल, अंजलि यादव, सुधांशु रंजन और निहारिका मिश्रा ने जी-पैट परीक्षा उत्तीर्ण की। एपीजे अब्दुल कलाम फॉरेंसिक साइंस एवं क्रिमिनोलॉजी संस्थान से आकाश मृत्युंजय, अंकिता सिकोरिया, सौरभ प्रजापति, वैष्णवी सिंह और अनुभव वार्ष्णेय ने यूजीसी नेट, जबकि अर्पिता व्यास ने पीएचडी के लिए सफलता प्राप्त की। मास कम्युनिकेशन विभाग से अजय कुमार ने यूजीसी नेट तथा गणितीय विज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग संस्थान से प्रगति पांडे ने सांख्यिकी विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। बैंकिंग, अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग से क्षितिज ने अर्थशास्त्र में यूजीसी नेट-जेआरएफ, आशि गुप्ता और रोशनी चौधरी ने अर्थशास्त्र में यूजीसी नेट, मौरिशा गुप्ता ने प्रबंधन में पीएचडी तथा आकांक्षा अवस्थी ने प्रबंधन विषय में यूजीसी नेट में सफलता हासिल की। पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान से गौरिशा गुप्ता ने पर्यटन में पीएचडी, बायोमेडिकल साइंस संस्थान से शोभा पांचाल ने यूजीसी नेट तथा शारीरिक शिक्षा संस्थान से महेंद्र मोहन और अवंतिका नायक ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। शिक्षा संस्थान से शिवम साहू, इंदु कुमारी, रवि सोनी, अंकित कुमार, प्रगति त्रिपाठी, तृप्ति कुशवाहा और साक्षी सुदेले ने यूजीसी नेट में सफलता हासिल की। इंजीनियरिंग संकाय में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग से आयुष खरे, कंप्यूटर इंजीनियरिंग से अलीशा अली सैयद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से नागेंद्र यादव और सिद्धार्थ सिंह तथा बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग से वर्षा गुप्ता, खुशी सिंह, छाया गुप्ता, अबरार अली, शुभम कुमार, उत्कर्ष प्रताप सिंह, राजन सिंह और गगन सिखानाया ने गेट परीक्षा में सफलता हासिल की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और प्रशासनिक सहयोग का सामूहिक परिणाम है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रदेश में उच्च शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के निरंतर प्रयासों से विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

