HomeReligionविधायक पंकज गुप्ता ने 240 बुजुर्गों को अयोध्या तीर्थयात्रा के लिए किया...

विधायक पंकज गुप्ता ने 240 बुजुर्गों को अयोध्या तीर्थयात्रा के लिए किया रवाना

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने निजी संसाधनों से संचालित ‘पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा’ के तहत क्षेत्र के 240 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को चार बसों के माध्यम से कैंप कार्यालय से विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक पंकज गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद विधायक ने सभी श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और हरी झंडी दिखाकर बसों को अयोध्या के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि माता-पिता समान बुजुर्गों की सेवा करना और उन्हें तीर्थ दर्शन कराने का अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल तीर्थाटन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और श्रद्धा की भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना और समाज में सेवा एवं सम्मान की भावना को मजबूत करना है। अयोध्या धाम के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, सभासद राधेश्याम शुक्ल, बृजेश पांडेय, राजेंद्र भारतीय, संतोष पाल, पंकज दीक्षित, धीरू द्विवेदी, बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, जीएस भदौरिया, बच्चा त्रिपाठी, रंजीत अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अयोध्या रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने विधायक पंकज गुप्ता के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments