
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। सावन माह के पावन अवसर पर साई पुरम स्थित साईं दरबार मंदिर में भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ‘बाबा’ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।रुद्राभिषेक में सदर विधायक पंकज गुप्ता के पुत्र प्रखर गुप्ता ने शामिल होकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर आचार्य लंकेश जी महाराज तथा प्रसिद्ध कथा वाचक दीक्षा अवस्थी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया।कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ का दुग्ध, जल, पंचामृत एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। साथ ही 1008 वैदिक मंत्रों का जाप कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गई। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष और शिव मंत्रों की गूंज से भक्तिमय वातावरण बना रहा।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर परिवार की खुशहाली, समाज के कल्याण और देश की उन्नति की प्रार्थना की। आयोजन के दौरान भक्तों के लिए पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे सभी श्रद्धालुओं ने व्यवस्थित रूप से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।इस अवसर पर सौरभ वर्मा, सचिन वर्मा, संजय शुक्ला, विशाल, अशोक कुमार वर्मा, तरुण जायसवाल, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति अमित मिश्रा, सुशील सेंगर, सुनील श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, आदित्य बाजपेई, अजय अवस्थी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

