HomeMaharashtraश्रीगणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर बीएमसी और पुलिस की समन्वय बैठक

श्रीगणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर बीएमसी और पुलिस की समन्वय बैठक

मुंबई। आगामी श्रीगणेशोत्सव के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के परेल स्थित उप आयुक्त (परिमंडल-2) कार्यालय में पुलिस सह आयुक्त (यातायात) श्री सत्यनारायण चौधरी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई।बैठक में श्रीगणेशोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा नियोजन और विभिन्न स्थानों पर चल रहे परियोजना कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही गणेश प्रतिमाओं के आगमन के दौरान यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक उपायों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में महानगरपालिका के उप आयुक्त (परिमंडल-2) एवं गणेशोत्सव समन्वयक श्री प्रशांत सपकाळे, अपर पुलिस आयुक्त (मध्य प्रादेशिक विभाग) श्री विक्रम देशमाने, अपर पुलिस आयुक्त (यातायात) श्रीमती मोक्षदा पाटील, पुलिस उपायुक्त (मध्य परिमंडल-2) श्री अनुराग जैन, सहायक आयुक्त (एफ दक्षिण विभाग) श्रीमती वृषाली इंगुले सहित रेलवे और मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारु यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments