HomeMadhya Pradeshहर घर तिरंगा और संत रविदास जयंती को लेकर भाजपा की जिला...

हर घर तिरंगा और संत रविदास जयंती को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न, 9 से 15 अगस्त तक होंगे राष्ट्रभक्ति और समरसता के कार्यक्रम

बालाघाट, मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा एवं संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे जिले में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तथा 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही अमर शहीदों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, पुष्पांजलि अर्पित करने तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस आयोजित किया जाएगा। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता यात्रा, पूजन एवं उनके सामाजिक समरसता, मानव कल्याण और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि संत रविदास के प्रेरक जीवन प्रसंगों और उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाकर समाज में सामाजिक चेतना और भाईचारे का संदेश प्रसारित किया जाए। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल धुवारे, अजय मेश्राम, गोपाल आडवाणी, जिला महामंत्री संजय मिश्रा, डॉ. नरेंद्र भैरम, जिला मंत्री सुधीर चौधरी, अरुणा गजभिए, कन्हैया चौहान, जिला कार्यालय मंत्री सुमित यादव, सह कार्यालय मंत्री चंद्रकांत पिपलेवार, मंडल प्रभारी संतोष शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष झामसिंह नागेश्वर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यशवंत लिल्हारे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना राहंगडाले, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष डिल्लन सिंह ताराम, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धांत पाटिल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारद्वाज, नगर अध्यक्ष राकेश सेवईवार, रमाकांत डहाके, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे, विनोद वराडे, अखिलेश चौरे, अनमोल रामटेके, राहुल जेमी जमईवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर ने दी। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक संजय मिश्रा ने सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। वहीं संत रविदास जयंती समारोह के जिला संयोजक अजय मेश्राम ने संत शिरोमणि रविदास महाराज के मानवता, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments