
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सन्नी में शनिवार को न्यू इंडिया हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।हॉस्पिटल के प्रबंधक ओम प्रकाश बाजपेई और डॉ. चमन कुमार ने बताया कि न्यू इंडिया हॉस्पिटल क्षेत्र का पहला ऐसा अस्पताल है, जहां मरीजों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल में आईसीयू, एनआईसीयू, इमरजेंसी, प्राइवेट रूम और जनरल वार्ड की सुविधा उपलब्ध है। सभी वार्डों को एसी युक्त बनाया गया है।उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी और न्यूरो समेत विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। जल्द ही आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा भी शुरू किए जाने की बात कही गई। उद्घाटन अवसर पर डॉ. सृष्टि, डॉ. शैलेंद्र अवस्थी, गोपाल त्रिवेदी, सुशील बाजपेई, अशोक बाजपेई, सुभाष बाजपेई, श्याम अवस्थी, नीरज अवस्थी, रानू मिश्रा, ऋषि त्रिवेदी, राजा बाजपेई समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

