HomeArchitectureBreakingसीतापुर में स्कूलों का समय फिर बदला, अब सुबह 8 बजे से...

सीतापुर में स्कूलों का समय फिर बदला, अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

सीतापुर, उत्तर प्रदेश। जनपद में मौसम सामान्य होने और तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले तेज धूप, भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों (सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड) का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जा रहा था।अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में गिरावट आने और आगे भी मौसम सामान्य रहने की संभावना को देखते हुए विद्यालयों का समय पुनः पूर्ववत कर दिया गया है।नए आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों (सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड) का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा।यह आदेश शासन के 14 अगस्त 2020 के टाइम एंड मोशन स्टडी संबंधी शासनादेश तथा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments