HomeCrimeठाणे में स्कूल एडमिशन के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, एसीबी ने...

ठाणे में स्कूल एडमिशन के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, एसीबी ने दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शिक्षा के क्षेत्र को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 6 में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक अभिभावक से रिश्वत मांगने वाले दो आरोपियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), ठाणे ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 29 जून 2026 को राबोडी स्थित हॉली क्रॉस कॉन्वेंट हाई स्कूल में की गई। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अपनी बेटी का प्रवेश स्कूल में कराना चाहता था। आरोप है कि फातिमा ताहिर अंसारी (35) और उसके सहयोगी चैतन्य प्रदीप प्रधान ने एडमिशन दिलाने के बदले पहले 1.20 लाख रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के बाद यह रकम 1 लाख रुपये पर तय हुई। पीड़ित अभिभावक ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ठाणे से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। आरोपियों ने पहले 22,700 रुपये स्कूल फीस के नाम पर लिए। इसके बाद जैसे ही उन्होंने 77,300 रुपये की रिश्वत स्वीकार की, एसीबी की टीम ने दोनों को मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई 29 जून 2026 को दोपहर करीब 3:40 बजे की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राबोडी पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी, संस्था से जुड़ा व्यक्ति या कोई अन्य किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments