Homeउत्तर प्रदेशराम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का...

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक बैठक में राम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और यदि मंदिर में चढ़ावे अथवा दान से संबंधित किसी प्रकार की अनियमितता के आरोप सामने आए हैं, तो उनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उपलब्ध तथ्यों और शिकायतों के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज न होना सरकार की मंशा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने कहा कि कुछ दानदाताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से यह दावा किया गया है कि उन्हें अपने द्वारा दिए गए सोने-चांदी के दान की रसीद नहीं मिली तथा दान की गई सामग्री की स्थिति को लेकर भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की स्वतंत्र जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अलीगंज में हुए दुखद हादसे में छात्रों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनयदीप श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, यूसुफ फारुकी, अनुराग सिंह, मणिकांत रावत, प्रदीप शर्मा, बाबूराम निषाद, सुरेश श्रीवास्तव, सुनीत पाल, अशोक अवस्थी, रज्जन सोनी, रामेन्द्र सिंह, विजय, सुनील कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments