Homeउत्तर प्रदेशअपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने किया कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण,...

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने किया कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

झांसी, उत्तर प्रदेश। कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद झांसी के भ्रमण के दौरान कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एडीजी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, भोजनालय, बैरक, मालखाना तथा अन्य कार्यालय कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतनकरण और सुव्यवस्थित संधारण की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।एडीजी ने थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, पुलिस कर्मियों के आवासीय एवं कार्यस्थल संबंधी सुविधाओं तथा आमजन के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रखे हथियारों की सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्था की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी शस्त्र निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रखे जाएं।महिला हेल्प डेस्क और साइबर सेल की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए एडीजी ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण, प्रभावी जनसुनवाई तथा साइबर अपराधों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदलते समय में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाए, जिससे आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अभिलेखों का नियमित अद्यतन, बेहतर जनसुनवाई, स्वच्छ वातावरण और अनुशासित कार्यप्रणाली प्रभावी पुलिस व्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने थाना स्टाफ को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी रवैया अपनाने की भी सलाह दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments