HomeArchitectureउन्नाव में महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी ‘मां शक्ति मोटर्स’ का शुभारंभ, किसानों को...

उन्नाव में महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी ‘मां शक्ति मोटर्स’ का शुभारंभ, किसानों को मिलेंगी आधुनिक कृषि सुविधाएं

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जनपद में किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण और ट्रैक्टर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल के तहत महिंद्रा ट्रैक्टर की नई एजेंसी ‘मां शक्ति मोटर्स’ का भव्य शुभारंभ किया गया। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आरटीओ ऑफिस रोड स्थित एजेंसी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह के दौरान ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्राहकों को प्रतीकात्मक रूप से वाहन की चाबियां भी सौंपी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा नेता विमल द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भानु मिश्रा तथा भारतीय सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। एजेंसी के संचालक कुंवर प्रताप सिंह (लाला) और शक्ति सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित अतिथियों ने एजेंसी के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत ट्रैक्टरों की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे कृषि कार्यों में दक्षता और उत्पादकता बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय किसानों ने भी नई एजेंसी के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें ट्रैक्टरों की खरीद, सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स जैसी सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments