HomeMaharashtraनवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का...

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने किया अनावरण

नवी मुंबई। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल के टर्मिनल-1 पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का शनिवार को विधिवत अनावरण किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने इस प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा छत्रपति शिवाजी महाराज के अद्वितीय नेतृत्व, शौर्य और प्रेरणादायी विरासत को समर्पित श्रद्धांजलि है, जो महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक बनेगी।
8 फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित की गई 12 फुट की कांस्य प्रतिमा
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (NMIAL) द्वारा विकसित इस स्मारक में 8 फुट ऊंचे भव्य चबूतरे पर 12 फुट ऊंची कांस्य धातु की अर्धप्रतिमा (बस्ट) स्थापित की गई है। इस प्रतिमा का निर्माण नवी मुंबई के प्रसिद्ध शिल्पकार नितिन रोहिदास गोर्डे ने किया है। महाराष्ट्र शासन के कला संचालनालय द्वारा अनुमोदित प्रारूप के आधार पर कॉपर एलॉय ब्रॉन्ज (तांबा मिश्रित कांस्य) से निर्मित यह प्रतिमा करीब आठ माह की अवधि में तैयार की गई है। प्रतिमा की भव्यता और कलात्मकता विमानतल परिसर को एक नई पहचान प्रदान करेगी।
विमानतल का प्रमुख आकर्षण बनेगी प्रतिमा
अनावरण समारोह में वन मंत्री गणेश नाईक, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, विधायक प्रशांत ठाकुर, विधायक महेश बलड़ी तथा पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अधिकारियों के अनुसार यह प्रतिमा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल की प्रमुख पहचान बनने के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को महाराष्ट्र की संस्कृति, इतिहास और गौरवशाली विरासत से परिचित कराएगी। आने वाले समय में यह स्थल विमानतल परिसर के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आकर्षण के रूप में विकसित होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments