
मुंबई। भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज की आवाज में सजा नया भोजपुरी गीत ‘छतिये पे’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने आकर्षक अंदाज और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहा है।गीत के बोल एमपी यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत कान्हा सिंह ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुति और शिल्पी राज की मधुर आवाज का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है।गाने की सिनेमैटोग्राफी रंजन ने की है, जबकि कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय द्वारा की गई है। एडिटिंग आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है। इस पूरे प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट और मैनेजमेंट अनंजय रघुराज द्वारा किया गया है।निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा दर्शकों की पसंद और भोजपुरी संस्कृति को ध्यान में रखकर गुणवत्तापूर्ण गीत प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि ‘छतिये पे’ एक मनोरंजक और आकर्षक गीत है, जिसे पूरी टीम ने समर्पण और मेहनत के साथ तैयार किया है। उन्हें विश्वास है कि यह गीत दर्शकों को पसंद आएगा और लंबे समय तक उनकी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना रहेगा। गाने में संगीत, मनोरंजन और प्रस्तुति का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है, जो भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक नया आकर्षण बनकर सामने आया है।



