Wednesday, May 27, 2026
Google search engine
HomeCrimeप्रवचन से हवालात तक: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुआ...

प्रवचन से हवालात तक: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुआ कथित पंडित

इंद्र यादव/छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने धार्मिक आयोजनों और कथित धर्मगुरुओं की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धार्मिक प्रवचन देने वाले 42 वर्षीय कथित पंडित गणेश प्रसाद ‘सरल’ को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह मामला 25 अप्रैल का बताया जा रहा है। एक परिवार ने घर में सुख-शांति और धार्मिक अनुष्ठान के लिए पंडित गणेश प्रसाद को पूजा-पाठ हेतु बुलाया था। घर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था और परिवार के सदस्य पूजा की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी दौरान आरोप है कि पंडित घर की 25 वर्षीय महिला के कमरे में पहुंच गया, जहां महिला घरेलू कार्य कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय हरकतें कीं और छेड़छाड़ की। घटना के बाद महिला काफी सदमे में थी और कुछ समय तक चुप रही। बाद में उसने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी और 18 मई को छिंदवाड़ा कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान महिला की सास ने भी पुलिस को बताया कि पूजा-पाठ के लिए उन्होंने ही आरोपी को घर बुलाया था। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी इन दिनों शहर में चल रहे एक बड़े छह दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रवचन दे रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने भीड़भाड़ के दौरान कार्रवाई करने के बजाय कार्यक्रम समाप्त होने का इंतजार किया। बताया जा रहा है कि जैसे ही धार्मिक कार्यक्रम समाप्त हुआ और भीड़ कम हुई, पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि महिला की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। शुक्रवार देर रात आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के खिलाफ पहले से किसी प्रकार की शिकायत या अन्य मामले तो दर्ज नहीं हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि धर्म और आस्था के नाम पर समाज में विश्वास हासिल करने वाले लोगों को मर्यादा और जिम्मेदारी का पालन करना चाहिए। वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के सामने सभी समान हैं और किसी भी आरोपी के खिलाफ तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments