Homeउत्तर प्रदेशयुगदृष्टा पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

युगदृष्टा पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

उन्नाव/उत्तर प्रदेश। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं युगदृष्टा पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष (संगठन) चंद्र प्रकाश शुक्ला ‘छुन्ना’ ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला ‘छुन्ना’ ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण के लिए आईआईएम, आईआईटी, भाखड़ा नांगल बांध जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत कर देश को विकास की नई दिशा दी। जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने कहा कि नेहरू जी ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लगभग 10 वर्षों तक जेल में रहे। उन्होंने अपने पारिवारिक निवास आनंद भवन जैसी बेशकीमती संपत्ति को भी स्वतंत्रता आंदोलन और सत्याग्रहों के लिए समर्पित कर दिया। गोष्ठी को जंग बहादुर सिंह, यूसुफ फारूखी, प्रदीप कुमार शर्मा, बाबूराम निषाद, संजीव श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा, रज्जन सोनी एवं रमेश चंद्र अवस्थी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री यूसुफ फारूखी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments