Homeउत्तर प्रदेशमणिकर्णिका वूमेंस क्लब ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया...

मणिकर्णिका वूमेंस क्लब ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

झांसी, उत्तर प्रदेश। मणिकर्णिका वूमेंस क्लब की ओर से गुरुवार को पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज में सेनेटरी पैड वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के समय साफ-सफाई बनाए रखने, समय-समय पर सेनेटरी पैड बदलने और उपयोग किए गए पैड का सुरक्षित तरीके से निस्तारण करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। क्लब की सदस्यों ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए और उन्हें किसी भी प्रकार की झिझक छोड़कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सपना सरावगी, ओमनी राय, नूपुर अग्रवाल, तमन्ना राय, संयुक्ता शर्मा, नेहा तिवारी एवं मोनिका कोचर उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments