Sunday, May 10, 2026
Google search engine
HomeCrimeमीरा रोड में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत दो पर आत्महत्या...

मीरा रोड में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत दो पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

मीरा रोड। ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित गीता नगर इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति से हुए विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में नया नगर पुलिस स्टेशन ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, अविनाश पवार अपनी पत्नी श्रावणी पवार के साथ गीता नगर फेज-2 स्थित जय शिवमंगल बिल्डिंग में रहते थे। 7 मई की दोपहर दोनों के बीच घर में किसी बात को लेकर कथित रूप से तीखा विवाद हुआ। विवाद के बाद श्रावणी ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल पास के थुंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका के पिता प्रणोब कोले, जो भायंदर के निवासी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति अविनाश पवार और शशिकला पवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र पाटिल कर रहे हैं। पुलिस घरेलू विवाद और अन्य संभावित कारणों की भी जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments