
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित Christ the King College (क्राइस्ट द किंग कॉलेज) के छात्रों ने आईसीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के परीक्षा परिणामों में इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्था की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में विशेष साहू ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हाई स्कूल (कक्षा 10) में प्रिंशु ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। पढ़ाई के माध्यम से ही व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंचता है और समाज में एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त करता है। विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है और छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।




