Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraराष्ट्रीय महिला आयोग की ‘आपके द्वार’ पहल: 21 अप्रैल को नवी मुंबई...

राष्ट्रीय महिला आयोग की ‘आपके द्वार’ पहल: 21 अप्रैल को नवी मुंबई में महिलाओं की पब्लिक हियरिंग

ठाणे। महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा ‘नेशनल विमेंस कमीशन एट योर डोरस्टेप’ पहल के तहत 21 अप्रैल 2026 को नवी मुंबई में पब्लिक हियरिंग आयोजित की जाएगी। इस हियरिंग की अध्यक्षता आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर करेंगी।कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल 2026 को मुंबई में पुलिस महानिदेशक (DGP) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 21 अप्रैल को होने वाली पब्लिक हियरिंग में महिलाओं की लंबित शिकायतों के साथ-साथ वॉक-इन शिकायतों पर भी सुनवाई की जाएगी।यह हियरिंग सिडको भवन, CBD बेलापुर, नवी मुंबई में आयोजित होगी। प्रारंभिक सुनवाई सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जबकि मुख्य सुनवाई दोपहर 12 बजे से आरंभ की जाएगी।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिनमें जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सामाजिक कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के प्रतिनिधि शामिल होंगे।जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और समस्याओं के समाधान के लिए आगे आएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments