Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने पी चाय, तो विभाग को याद आई साफ-सफाई; अब...

अखिलेश यादव ने पी चाय, तो विभाग को याद आई साफ-सफाई; अब नपेगा चायवाला!

फतेहपु, उत्तर प्रदेश। अखिलेश यादव की एक साधारण चाय की चुस्की ने फतेहपुर में प्रशासनिक हलचल तेज कर दी है। मामला किसी बड़े घोटाले का नहीं, बल्कि एक छोटे चायवाले के ‘एल्युमिनियम के भगौने’ का है, जो अब जांच और कार्रवाई के केंद्र में आ गया है।घटना उस वक्त शुरू हुई जब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने दौरे के दौरान एक स्थानीय चाय की दुकान पर रुके और कुल्हड़ में चाय पी। उनके वहां से जाते ही फूड सेफ्टी विभाग की टीम अचानक सक्रिय हो गई और दुकान पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान विभाग ने दुकानदार के एल्युमिनियम के बर्तन को ‘स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक’ बताते हुए चाय, पानी और अन्य सामग्री के सैंपल लिए। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में गड़बड़ी पाई गई, तो दुकानदार पर जुर्माना लगाया जा सकता है या दुकान सील भी की जा सकती है।इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह कार्रवाई महज संयोग है या फिर किसी वीआईपी विजिट के बाद अचानक आई ‘सक्रियता’? लोगों का कहना है कि जिस दुकान पर वर्षों से उसी बर्तन में चाय बन रही थी, वहां पहले कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन जैसे ही एक बड़े नेता ने वहां चाय पी, प्रशासन हरकत में आ गया। इससे यह बहस भी छिड़ गई है कि क्या नियमों का पालन केवल खास मौकों पर ही होता है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटे कारोबारियों पर नियमों की सख्ती और उनकी टाइमिंग को लेकर पारदर्शिता कितनी है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया: प्रशासन की इस कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा नेताओं का कहना है कि ये कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक है। उनका कहना है कि चूंकि अखिलेश यादव ने वहां चाय पी थी, इसलिए प्रशासन अब चाय वाले को निशाना बना रहा है। समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “ये सरकार की तानाशाही है। एक गरीब चाय वाले को इसलिए सजा दी जा रही है क्योंकि उसने एक बड़े नेता को चाय पिलाई। ये लोकतंत्र के लिए बहुत ही शर्मनाक है। वहीं चाय वाले का कहना है कि उसने दुकान काफी समय से लगा रखी है और उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि ये दुकान अवैध है। उसका कहना है कि वो एक गरीब आदमी है और ये दुकान ही उसकी आजीविका का एकमात्र जरिया है। उसने प्रशासन से अपील की है कि उसकी दुकान को न हटाया जाए। ये पूरा वाकया चाय पर हुई सियासत का एक और उदाहरण है। एक चाय की प्याली ने न केवल एक गरीब चाय वाले को मुश्किल में डाल दिया, बल्कि राजनीतिक दलों को भी आपस में भिड़ा दिया है। अब देखना ये है कि इस मामले में आगे क्या होता है। क्या चाय वाले को उसकी दुकान वापस मिलेगी या वो भी सियासत की बलि चढ़ जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments