Thursday, April 16, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraसतीस पूल प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों को राहत, ठाणे में नए घरों...

सतीस पूल प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों को राहत, ठाणे में नए घरों की चाबियां वितरित

ठाणे। ठाणे के कोपरी डिवीजन स्थित न्यू इंदिरानगर इलाके में सतीस पूल प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल और सांसद नरेश म्हस्के के लगातार फॉलो-अप के चलते प्रभावित लोगों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए गए हैं। प्रभावित परिवारों को एक्मे, खेवरा सर्कल और मानपाड़ा क्षेत्रों में नए घर दिए गए हैं। बुधवार को टेंभिनाका स्थित आनंदाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद नरेश म्हस्के, मेयर शर्मिला पिंपलोलकर और नगरसेविका मालती पाटिल की उपस्थिति में मेयर हॉल में घरों की चाबियां वितरित की गईं।गौरतलब है कि रेलवे प्रशासन की कार्रवाई के चलते न्यू इंदिरानगर क्षेत्र के निवासियों में भय का माहौल था। इस दौरान नगरसेविका मालती पाटिल, नम्रता पमनानी और नगरसेवक भरत चव्हाण ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया और उनके पुनर्वास के लिए लगातार प्रयास किए। कार्यक्रम में सांसद नरेश म्हस्के ने 10 प्रभावित परिवारों को स्वयं चाबियां सौंपीं, जबकि अन्य परिवारों को मेयर शर्मिला पिंपलोलकर, हाउस लीडर हनमंत जगदाले, नगरसेवक राम रेपाले और नगरसेविका मालती पाटिल ने चाबियां वितरित कीं। इस अवसर पर रोहित पिंपलोलकर, रमाकांत पाटिल, संतोष सतकर, विकास पाटिल सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments