Saturday, April 11, 2026
Google search engine
HomeCrimeठाणे पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में महिला का खोया पर्स...

ठाणे पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में महिला का खोया पर्स बरामद, नकदी व दस्तावेज सुरक्षित

ठाणे। ठाणे नगर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। महिला की खोई हुई पर्स को पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर खोजकर वापस कर दिया, जिसमें नकदी, एटीएम कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाखा दिलीप जावले की पर्स गुरुवार को कहीं खो गई थी। इसके बाद उन्होंने ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पीएसआई प्रवीण जाधव, राठौड़ सर तथा उनके स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और लगातार खोजबीन के बाद 24 घंटे के भीतर पर्स बरामद कर ली। पर्स में लगभग 25,000 रुपये नकद, छह एटीएम कार्ड और सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित पाए गए। पर्स मिलने के बाद विशाखा जावले ने ठाणे नगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने तुरंत मदद की और कम समय में उनका सामान वापस दिलाया। उन्होंने पुलिस के कार्य को सराहते हुए कहा कि “पुलिस के इस समर्पित कार्य को मैं सलाम करती हूं।”

इस कार्रवाई से नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments