Friday, April 10, 2026
Google search engine
HomeCrimeबहन ने प्रेमी संग मिलकर भाई की हत्या, नदी किनारे फेंका शव

बहन ने प्रेमी संग मिलकर भाई की हत्या, नदी किनारे फेंका शव

मैनपुरी/किशनी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी किनारे फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के करथिया गांव निवासी 25 वर्षीय करन मिश्रा अपनी बहन पूजा दुबे को उसकी ससुराल कुसमरा (ताल मोहल्ला) छोड़ने आया था। रात अधिक होने के कारण वह बहन के घर पर ही रुक गया। अगली सुबह पूजा ने मायके फोन कर बताया कि करन सुबह जल्दी घर के लिए निकल चुका है। लेकिन जब वह दोपहर तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजन चिंतित होकर कुसमरा पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की।
मासूम भांजे ने खोला हत्या का राज
घटना का खुलासा पूजा के 10 वर्षीय बेटे रितिक दुबे की गवाही से हुआ। बच्चे ने बताया कि मंगलवार रात को जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू घर आया था। देर रात करन की आंख खुलने पर उसने जीतू को घर में देखा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने तमंचे से करन के सिर में गोली मार दी। बच्चे के अनुसार, इस पूरी वारदात में उसकी मां पूजा दुबे भी शामिल थी। हत्या के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथ ले गया।
पुलिस ने शव बरामद कर आरोपियों को पकड़ा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। संदिग्ध बहन और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुसमरा से करीब ढाई किलोमीटर दूर ग्राम कूड़ी के पास नदी किनारे से करन मिश्रा का शव बरामद किया। शव के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments