
ठाणे। गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति को लेकर बढ़ते जनआक्रोश के बीच वंचित बहुजन आघाड़ी ने ठाणे स्थित शासकीय विश्रामगृह के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने “सिलेंडर का नियमित वितरण कब होगा?” जैसे सवाल उठाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान “अगर चुनाव के समय गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा तो नरेंद्र का सिलेंडर कौन लेगा?” जैसे नारों के जरिए सरकार पर निशाना साधा गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, खासकर महिलाएं शामिल हुईं।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में लगातार देरी हो रही है, जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर सिलेंडर न मिलने से घर का बजट बिगड़ रहा है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।आंदोलन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि गैस सिलेंडर का नियमित और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।हालांकि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। अंत में प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।




