HomeMaharashtraमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके कॉलर ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूँगा और इतना कहकर उसने फ़ोन कट कर दिया। महाराष्ट्र पुलिस को कंट्रोल नंबर 112 नंबर एक कॉल मिली थी। यह कॉल सोमवार को देर शाम आई थी।फोन करने वाले ने पुलिस से कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उड़ा देगा। आपको बता दें सीएम को धमकी की कॉल के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और कॉलर की लोकेशन ट्रेस की।इसके बाद पुणे पुलिस ने कॉलर को गिरफ्तार कर लिया। कॉलर मुंबई के धारावी इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि कॉलर ने जब फोन किया था, उस समय वह शराब के नशे में था। मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले शख्स का नाम राजेश आगावने है. उसे पुणे के वारजे इलाके से हिरासत में लिया गया। राजेश के कॉल करने के बाद से उसकी तलाश महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई क्राइम ब्रांच भी कर रही थी।
नागपुर एटीएस की टीम ने कार्रवाई शुरू की
बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टिम रात में धारावी स्थित उसके घर पर भी गई थी लेकिन वहां नहीं मिला। पुलिस को उसकी लोकेशन पुणे में मिली, जिसके बाद पुणे पुलिस और नागपुर एटीएस की टीम ने उसे वहां से हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments