Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
HomeCrimeठाणे में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, 4.12 करोड़ की एमडी ड्रग्स...

ठाणे में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, 4.12 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

ठाणे। ठाणे अपराध शाखा के नारकोटिक्स विरोधी दस्ते ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। ठाणे पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर चराई क्षेत्र में जाल बिछाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने सोहेल दिलीप खान (26), रोहित विलास सीतापुरे (21) और राजेश हडवाले (23) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 करोड़ 12 लाख 40 हजार रुपये मूल्य का एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद किया, जिसमें शुरुआती कार्रवाई के दौरान 1 किलो 56 ग्राम एमडी जब्त किया गया। यह कार्रवाई चराई स्थित एमटीएनएल कार्यालय के सामने की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल खान (कोपरी निवासी) और रोहित सीतापुरे (उल्हासनगर निवासी) को मौके से पकड़ा गया, जबकि पूछताछ और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर तीसरे आरोपी राजेश हडवाले (कोपरी निवासी) को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 मार्च 2026 तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड के प्रमुख गिरीश पाटिल के मार्गदर्शन में किया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह ड्रग्स किस नेटवर्क से खरीदे गए थे और किन लोगों तक पहुंचाए जाने वाले थे। ठाणे पुलिस ने शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत लगातार छापेमारी कर कई तस्करों और सप्लायर्स के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। साथ ही, नशा करने वालों के खिलाफ भी हजारों मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण, परिवहन या सेवन जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments