HomeMadhya Pradesh100 दिवसीय कार्य योजना के तहत ठाणे पुलिस ने 2 दिनों में...

100 दिवसीय कार्य योजना के तहत ठाणे पुलिस ने 2 दिनों में 496 शिकायतों का किया निपटारा

ठाणे। ठाणे पुलिस आयुक्तालय द्वारा सरकार के निर्देशानुसार शुरू की गई 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत लंबित शिकायतों के निपटारे की दिशा में तेज़ी से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 21 मार्च और रविवार, 22 मार्च को आयोजित विशेष शिकायत निवारण अभियान के दौरान दो दिनों में कुल 496 शिकायतों का समाधान किया गया। इस संबंध में ठाणे पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश साल्वी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत आयुक्तालय क्षेत्र के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लंबित शिकायतों में से आधी शिकायतों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत आयोजित शिकायत निवारण दिवस में कुल 723 आवेदकों को बुलाया गया था, जिनमें से 529 आवेदक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में ठाणे पुलिस आयुक्तालय के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिकायत निवारण दिवस के दौरान 496 शिकायतों का मौके पर ही आवेदकों के समक्ष समाधान किया गया। साथ ही, शेष आवेदकों को बुलाकर उनकी शिकायतों का निपटारा करने की भी योजना बनाई गई है। इस पहल से नागरिकों में संतोष देखा गया। आवेदकों ने ठाणे पुलिस द्वारा व्यक्तिगत रूप से बुलाकर त्वरित कार्रवाई और मौके पर ही शिकायतों के समाधान की सराहना करते हुए पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments