Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeCrimeठाणे में एक ही दिन में वाहन चोरी की तीन वारदातें, 2.70...

ठाणे में एक ही दिन में वाहन चोरी की तीन वारदातें, 2.70 लाख के वाहन लेकर फरार हुए चोर

ठाणे। शहर के कलवा और कासरवडावली इलाकों में एक ही दिन में वाहन चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं, जिससे नागरिकों में चिंता का माहौल है। इन वारदातों में चोर दो दोपहिया वाहन और एक रिक्शा चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना हीरानंदानी एस्टेट क्षेत्र में हुई। भिवंडी के काशेली निवासी प्रतीक केशरवानी (25) 21 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे टहलने के लिए यहां आए थे। उन्होंने माधवी चौक स्थित बगीचे के सामने सार्वजनिक सड़क पर अपनी बाइक खड़ी की थी। जब वह अगले दिन सुबह करीब 9:30 बजे लौटे, तो उनकी बाइक गायब मिली। दूसरी घटना में कोलशेत रोड निवासी सूरज रामकिशन यादव (24) की बाइक चोरी हो गई। उन्होंने भी अपनी दोपहिया वाहन हीरानंदानी एस्टेट क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी की थी। कासरवडावली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, चोरी हुए दोनों दोपहिया वाहनों की कीमत क्रमशः 70 हजार रुपये और 1 लाख रुपये बताई गई है। तीसरी वारदात कलवा पश्चिम इलाके में हुई। रिक्शा चालक रमाकांत भोइर (38) ने 21 मार्च की रात करीब 8:15 बजे चैत्रबन बंगले के पास गढाल चौक पर अपना रिक्शा खड़ा किया था। जब वह 22 मार्च की सुबह 9:30 बजे वापस पहुंचे, तो रिक्शा वहां से गायब था। इस मामले में कालवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों चोरी हुए वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपये है। फिलहाल संबंधित पुलिस स्टेशन मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments