HomeLifestyleTravelनेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटक सुरक्षित, सरकार ने शुरू किए राहत...

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटक सुरक्षित, सरकार ने शुरू किए राहत प्रयास

मुंबई। नेपाल में चल रही राजनीतिक अस्थिरता और तनावपूर्ण स्थिति के बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के फंसे पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। राज्य सरकार केंद्रीय विदेश मंत्रालय और महाराष्ट्र सदन के जरिए नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क में है और जरूरतमंद पर्यटकों को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे, पुणे, मुंबई, लातूर और कोल्हापुर जिलों के करीब 100 पर्यटक नेपाल में फंसे हुए हैं। इनमें से बीड जिले के पर्यटक निजी वाहन से सड़क मार्ग के जरिए लौटते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुँच गए हैं। सबसे अधिक पर्यटक ठाणे जिले के मुरबाड क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि नेपाल में फंसे सभी महाराष्ट्र के पर्यटक फिलहाल सुरक्षित हैं। उन्होंने अपील की कि पर्यटक और उनके परिवारजन घबराएँ नहीं। सरकार लगातार संपर्क में है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments