Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुंबई में ‘वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंटरटेनमेंट समिट’ का भव्य आयोजन

मुंबई में ‘वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंटरटेनमेंट समिट’ का भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: उद्योग मंत्री उदय सामंत

मुंबई, 28 अप्रैल। मुंबई के बीकेसी स्थित जिओ वर्ल्ड सेंटर में 1 मई से 4 मई 2025 तक ‘वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंटरटेनमेंट समिट’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 1 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया जाएगा, ऐसी जानकारी उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बीकेसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस कार्यक्रम की मेजबानी महाराष्ट्र सरकार कर रही है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में इसका आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मई को पूरे दिन मुंबई में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार भी उपस्थित रहेंगे। उद्योग मंत्री सामंत ने बताया कि मुंबई को अंतरराष्ट्रीय दर्जे का शहर माना जाता है और यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का मुख्य केंद्र है। भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाळके ने महाराष्ट्र में मराठी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत की थी, जिससे मुंबई का मनोरंजन जगत में अग्रणी स्थान है। उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्र पिछले तीन वर्षों से विदेशी निवेश में पहले स्थान पर है और औद्योगिक क्षेत्र में भी शीर्ष पर है। पर्यटन के क्षेत्र में भी महाराष्ट्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहा है। इसलिए इस समिट का उद्देश्य महाराष्ट्र की सांस्कृतिक, औद्योगिक और पर्यटन पहचान को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना है और मुंबई को इस आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने चुना है। मंत्री सामंत ने कहा कि इस कार्यक्रम में 33 देशों के मंत्री और मंत्री स्तर के अधिकारी तथा 120 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाग लेंगे। बॉलीवुड, टॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार और निर्माता भी इसमें शामिल होंगे। चार दिवसीय समिट के दौरान भारत पवेलियन, महाराष्ट्र पवेलियन, तेलंगाना पवेलियन और अन्य संस्थानों के पवेलियन बनाए जाएंगे, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। कार्यक्रम में परिसंवाद, राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। विशेष आकर्षण के रूप में, 3 मई को नवी मुंबई के डी. वाय. पाटील स्टेडियम में ए. आर. रहमान का भव्य संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र की सांस्कृतिक, औद्योगिक और पर्यटन क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक शानदार अवसर है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है,” ऐसा आवाहन उद्योग मंत्री उदय सामंत ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments