Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeHealth & Fitnessउन्नाव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न किट वितरण जारी

उन्नाव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न किट वितरण जारी

उन्नाव। उन्नाव जिले में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्यान्न किट का वितरण किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से यह राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही है। बाढ़ से जिले के 10 ग्राम और 2 मोहल्ले प्रभावित हुए हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 3870 है। इन क्षेत्रों में राहत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा 43 नावें और 1 मोटर बोट तैनात की गई हैं। इनमें शुक्लागंज क्षेत्र में 10 नाव और 1 मोटर बोट, परियर घाट पर 10 नाव, कटरी गदनपुर आहार में 12 नाव, फरीदपुर कट्टर में 5 नाव, पसनियाखेड़ा में 2 नाव, जमालनगर गैर एहतमाली में 4 नाव और मनियापुर में 2 नाव शामिल हैं। प्रभावित परिवारों को अब तक कुल 1400 खाद्यान्न किट वितरित की जा चुकी हैं, जिनमें आवश्यक खाद्य सामग्री के साथ-साथ भोजन पैकेट भी शामिल हैं। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरण की निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सर्वेक्षण के बाद क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, ताकि किसानों को उनके नुकसान की भरपाई हो सके।जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments