HomeMaharashtraसंजय राउत का श्रीकांत शिंदे पर विवादित बयान: कहा-'बंदर का बेटा'

संजय राउत का श्रीकांत शिंदे पर विवादित बयान: कहा-‘बंदर का बेटा’

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक बवाल तेज हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे पर शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने विवादित टिप्पणी की है। राउत ने श्रीकांत शिंदे को ‘बंदर का बेटा’ कहकर संबोधित किया, जो कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। श्रीकांत शिंदे ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने उद्धव ठाकरे को ‘बंदर के हाथ में मशाल’ की उपमा दी थी, जिससे विवाद बढ़ गया। इस बयान के बाद संजय राउत ने श्रीकांत शिंदे पर पलटवार किया और उनकी आलोचना की। संजय राउत ने श्रीकांत शिंदे की आलोचना करते हुए कहा कि वह ‘बंदर का बेटा’ है और उसने बालासाहेब ठाकरे की पार्टी को चुराया है। राउत ने यह भी आरोप लगाया कि श्रीकांत शिंदे के पास मेडिकल ज्ञान नहीं है, फिर भी वह डॉक्टर हैं और सांसद बन गए हैं। उन्होंने कहा, वह नाक रगड़ रहा था। ऐसा व्यक्ति उद्धव ठाकरे पर बात करता है। उसे शर्म आनी चाहिए, वह बेशर्म आदमी है।
शिवसेना के विभाजन और बगावत के बाद से दोनों गुटों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। श्रीकांत शिंदे ने चुनाव के दौरान शिवसेना-यूबीटी के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा था, “बाप, बेटा और प्रवक्ता रोज सुबह उठकर सबसे पहले लोगों को गाली देने का काम करते हैं। इस प्रकार की जुबानी जंग शिवसेना में आपसी कलह को दर्शाती है और आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक माहौल को और गरम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments