HomeCrimeदेह व्यापार का भंडाफोड़, दो अफ्रीकी महिलाएं गिरफ्तार, आठ को बचाया गया

देह व्यापार का भंडाफोड़, दो अफ्रीकी महिलाएं गिरफ्तार, आठ को बचाया गया

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई नगर में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया और आठ पीड़िताओं को बचाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुक्त कराई गयी सभी आठ महिलाएं भी अफ्रीकी हैं। वरिष्ठ निरीक्षक राजीव शेजवाल ने बताया कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे एक घर पर छापेमारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया, ”पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अफ्रीका की कुछ महिलाएं रो हाउस में देह व्यापार रैकेट चला रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापेमारी की और दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान एक अन्य महिला मौके से भाग निकली। शेजवाल ने कहा आठ अफ्रीकी महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वे फिलहाल एक सुधार गृह में हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार की गईं दोनों अफ्रीकी महिलाओं और उनकी फरार साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (व्यक्ति की तस्करी) और 120बी (आपराधिक साजिश) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments