HomeArchitectureBreakingपत्नी ने बिल्डर पति के चेहरे पर मारा मुक्का, हो गई मौत!

पत्नी ने बिल्डर पति के चेहरे पर मारा मुक्का, हो गई मौत!

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां वानवडी पुलिस सीमा में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी (बिल्डर) पति की पत्नी की पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान महिला ने कथित तौर पर अपने पति के चेहरे पर जोरदार मुक्का मारा। जिससे बिल्डर की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना आज (24 नवंबर) दोपहर करीब 12 बजे वानवडी के एक पॉश सोसाइटी की इमारत में हुई। मृतक बिल्डर का नाम निखिल पुष्पराज खन्ना (उम्र 36) है। जबकि आरोपी पत्नी का नाम रेणुका निखिल खन्ना (उम्र 38) नाम बताया जा रहा है। निखिल पुणे के मशहूर कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन हैं। गुस्से में आकर रेणुका ने निखिल की नाक पर जोरदार मुक्का मार दिया। बताया जा रहा है कि इससे उसकी नाक और मुंह की हड्डियां टूट गईं। अत्यधिक खून बहने के कारण निखिल की मौत हो गई। पुलिस को शक है कि पत्नी रेणुका शराब के नशे में थी। फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है। वानवडी पुलिस ने रेणुका खन्ना को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पेशे से बिल्डर निखिल और रेणुका ने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसी बीच आज दोपहर के करीब दोनों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर पत्नी रेणुका ने पति निखिल के चेहरे पर मुक्का मार दिया। जिससे निखिल बेसुध होकर गिर पड़े। इसके बाद रेणुका ने फोन कर अपने ससुर डॉ. पुष्पराज खन्ना को घटना की जानकारी दी। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। डॉ. खन्ना तुरंत घर पहुंचे और बेटे निखिल को सीपीआर देने की कोशिश की। लेकिन तब तक निखिल की मौत हो गई थी। निखिल वानवडी इलाके में हाईप्रोफाइल सोसाइटी में माता-पिता और पत्नी के साथ रहते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments