HomeLifestyleनार्को टेररिज्म देश के लिए काफ़ी घातक और हानिकारक है- समीर वानखेड़े

नार्को टेररिज्म देश के लिए काफ़ी घातक और हानिकारक है- समीर वानखेड़े

मुंबई। गोरेगांव में स्लम इलाके में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े का आगमन होते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों को लगा कि उनका हीरो एवं बेटा आया है। समीर वानखेड़े ने कहा कि देश की प्रमुख समस्या आतंकवाद और ड्रग्स है। जब यह दोनों मिल जाता है तो उसे नार्को टेररिज़म कहते है। नार्को टेररिज्म देश के लिए काफ़ी घातक और हानिकारक है।
वानखेड़े गोरेगांव पूर्व स्थित अशोक नगर में साई लीला फाउंडेशन द्वारा नशामुक्त विषय पर आयोजित परिसंवाद में बोल रहे थे। वानखेड़े ने अपने अनुभवों को साझा किया एवं विभिन्न सवालों पर सीधा ज़बाब दिया। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के साथ समाज को खड़े रहने की जरुरत है। जनजागृति से ही नशामुक्त समाज की संकल्पना सफल होगी। आरपीआई नेता चंद्रशेखर कांबले ने गोरेगांव की तरह अन्य स्थानों पर ऐसे आयोजनों के लिए पहल करने का आश्वासन दिया। साई लीला फाउंडेशन की अध्यक्षा रश्मी उपाध्याय ने नशे के खिलाफ शुरू किया हैं जागरूकता अभियान। कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत संस्था की अध्यक्षा रश्मी उपाध्याय एवं श्रद्धा कदम ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments