HomeCrimeफार्महाउस में संचालित मादक पदार्थ निर्माण इकाई का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

फार्महाउस में संचालित मादक पदार्थ निर्माण इकाई का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

पालघर। महाराष्ट्र पुलिस ने पालघर जिले के एक आदिवासी इलाके में एक फार्महाउस में चल रही मादक पदार्थ विनिर्माण इकाई का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मीरा-भयंदर विरार-वसई (एमबीवीवी) पुलिस ने रविवार को आदिवासी बहुल मोखादा तालुका के कवलपाड़ा इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारा और मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप तथा इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ के निर्माण और वितरण के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि विनिर्माण इकाई सुदूर गांव में स्थापित की गई थी तथा सोलापुर, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में छापेमारी के बाद यह बड़ी जब्ती हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments