HomeCrimeहोटल ताज में बम होने की अफवाह फैलाने वाले एक शख्स को...

होटल ताज में बम होने की अफवाह फैलाने वाले एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस को धमकी भरे कॉल आने का सिलसिला थमा नहीं है। होटल ताज में बम होने की अफवाह फैलाने वाले एक शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया कि धर्मपाल सिंह (36 साल) ने मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम किया और कहा कि ताज होटल में बम रखने जा रहा हूं। पुलिस ने ताज होटल की जांच तो कुछ नहीं मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर कोलाबा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।
मुंबई पुलिस को आया कॉल
जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को रात करीब 8.30 बजे धर्मपाल सिंह ने मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल को फोन किया। बताया कि ताज होटल में बम रखा है। धर्मपाल ने कहा कि होटल में बम फटेगा। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बम खोजी दस्ते ताज होटल में पहुंचे। पुलिस ने होटल की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
धर्मपाल सिंह नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का रहने वाला है। एक गुमनाम कॉल आने के बाद पुलिस ने नंबर की जांच की। पता चला कि फायर ब्रिगेड कंट्रोल को कॉल करने से पहले धर्मपाल ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को भी कॉल किया था। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments