HomeBollywoodशाहरुख खान को धमकियों के बीच वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली

शाहरुख खान को धमकियों के बीच वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस वर्ष उनकी दोनों हिट फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद खतरे की आशंका देखते हुए शाहरुख को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाई प्लस श्रेणी के सुरक्षा ढांचे में छह कमांडो समेत 11 सुरक्षाकर्मी और एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन शामिल होता है। अधिकारी के मुताबिक, शाहरुख (57) को उनकी हालिया फिल्म ‘जवान’ की रिलीज के बाद से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि यह सुरक्षा मुफ्त नहीं है और शाहरुख को इसके बदले में भुगतान करना होगा। अधिकारी के अनुसार, पिछले हफ्ते एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में शाहरुख की सुरक्षा की समीक्षा किए जाने के बाद इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य खुफिया विभाग ने तदनुसार सभी पुलिस आयुक्तालयों, पुलिस अधीक्षकों के कार्यालयों और विशेष सुरक्षा इकाई को इसके बारे में सूचित किया। पिछले साल शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग…’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अयोध्या के एक साधु ने अभिनेता को धमकी दी थी। साल 2010 में फिल्म ‘माई नेम इज खान’ की रिलीज को लेकर शाहरुख को धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments