HomeCrimeनाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक के...

नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज

नवी मुंबई। महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की को परेशान करने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में 20 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि मृतक लड़की के पिता की शिकायत के बाद बुधवार को आरोपी बाला उर्फ निकेश गायर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि पीड़िता स्पष्ट रूप से आरोपी गायर से प्यार करती थी। अधिकारी ने कहा, आरोपी गायर लड़की से लड़ता था और उसे परेशान करता था। कई दिनों तक चलती रही लड़ाई के कारण जुलाई में लड़की ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने लड़की की मौत और मामला दर्ज होने के बीच हुई देरी के बारे में विस्तार से नहीं बताया। साथ ही, इस बात की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि आरोपी गायर की गिरफ्तारी हुई है या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments