HomeEntertainmentEntertainment: गोलू गोल्ड का भक्तिमय सावन स्पेशल गाना 'बोलो बम-बम' हुआ रिलीज

Entertainment: गोलू गोल्ड का भक्तिमय सावन स्पेशल गाना ‘बोलो बम-बम’ हुआ रिलीज

Entertainment

सावन के महीने में भोजपुरी गीतों की बहार है। इन दिनों सावन से जुड़े भोजपुरी गीत ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच गोलू गोल्ड का गाना ‘बोलो बम-बम’ रिलीज हो गया है। यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। गाना भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत है। सावन के महीने में कांवड़ लेकर निकलने वालों लोगों को रिझाने में यह सावन गीत सफल हो रहा है।

गाना ‘बोलो बम-बम’ को लेकर गोलू गोल्ड ने कहा कि मैं बचपन से ही बाबा भोलेनाथ का भक्त हूँ और भोजपुरी मेरी मातृभाषा है। इसलिए अपनी जुबान में भगवान की भक्ति में गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह गाना बेहद खूबसूरत है। गाने पर हम तो झूमे ही हैं। श्रद्धालुओं को भी इस गाने को सुनकर मजा आ रहा है और वे भी इस गाने पर झूम रहे हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में मेघा हैं, जो एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनके साथ मिलकर हमने भगवान की महिमा का बखान किया है। आप सभी इस गाने पर अपना आशीर्वाद देते रहे हैं। उन्होंने टी-सीरीज हमार भोजपुरी का भी आभार जताया और कहा कि इस चैनल की सोच कला को सम्मान देने की है, जिसका मैं मुरीद हूँ।

गौरतलब है कि बोलो बम-बम को गोलू गोल्ड ने गाया है। इस गाने के गीतकार प्रभु विसुनपुरी हैं। संगीत छोटू रावत का है। फिचरिंग मेघा हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments