HomeमुंबईMUMBAI: सोलापुर में फैक्टरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत

MUMBAI: सोलापुर में फैक्टरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत

मुंबई:(MUMBAI) सोलापुर जिले के अक्कलकोट रोड पर स्थित एमआईडीसी क्षेत्र में तौलिया बनाने की एक फैक्टरी में बुधवार तड़के करीब पांच बजे अचानक आग लग जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो झुलस गए।

पुलिस के अनुसार एमआईडीसी की सोलापुर-अक्कलकोट रोड पर एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित इस फैक्टरी में गैस रिसाव की वजह से आज सुबह आग लगी। हादसे के वक्त फैक्टरी में काम करने वाले पांच मजदूर वहीं सो रहे थे। फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिलते ही वहां उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

साथ ही कंपनी में सो रहे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस घटना में दो लोग किसी तरह आग के घेरे से बाहर निकलने में सफल रहे जबकि तीन लोगों की आग में जलने से मौत हो गई। जो दो लोग बाहर निकले हैं, उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments