HomeIndiaShimla: शिमला में राहुल गांधी के जन्मदिन पर निकाली सांकेतिक भारत जोड़ो...

Shimla: शिमला में राहुल गांधी के जन्मदिन पर निकाली सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा

शिमला: (Shimla) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को युवा कांग्रेस ने राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान से लेकर पार्टी कार्यालय राजीव भवन तक सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की लंबी आयु की कामना की। युवा कांग्रेस ने चौड़ा मैदान स्थित संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर इस सांकेतिक यात्रा को निकाला और भाजपा पर संविधान को खत्म करने के आरोप लगाए।

इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति फैला रही है और लोगों को धर्म के नाम पर लड़वाया जा रहा है, जबकि असल मुद्दे बेरोजगारी, मंहगाई और महिलाओं से अत्याचार हैं, जिसको लेकर के केंद्र सरकार चुप है।

उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने का भाजपा काम कर रही है जिसे देखते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की और उसके अच्छे परीणाम सामने आए हैं।

चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड पर निगम भण्डारी ने कहा कि इस मामले में राज्य की सुक्खू सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला है जबकि भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments