Saturday, October 19, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraAmalner: महाराष्ट्र के अमलनेर शहर में हिंसक झड़क के बाद लगा कर्फ्यू

Amalner: महाराष्ट्र के अमलनेर शहर में हिंसक झड़क के बाद लगा कर्फ्यू

Amalner

अमलनेर : (Amalner) महाराष्ट्र मे अहमदनगर और कोल्हापुर के बाद अब जलगांव जिले के अमलनेर शहर में धार्मिक हिंसा की खबर है। अमलनेर शहर में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। शहर में शनिवार सुबह 11 बजे से रविवार सुबह 11 बजे तक यह प्रभावी रहेगा। रविवार को हालात का जायजा लेने के बाद आगे का फैसला किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमलनेर शहर के दगड़ी गेट इलाके में शुक्रवार रात को दो गुटों के बीच पथराव की घटना हुई। मामूली बात पर कहासुनी बाद में मारपीट में तब्दील हो गई और दो गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया। इसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तीन पुलिसकर्मियो समेत कुछ नागरिक भी घायल हो गए। उसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

अमलनेर शहर के जिंजरगल्ली, जूना पारधी वाडा और सराफ बाजार इलाके में शुक्रवार रात 10 बजे दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ था। यह इलाका व्यापारी क्षेत्र होने के कारण घटना के बाद से व्यापारियों में भय व्याप्त है। हिंसक झड़प की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील नंदवलकर, एपीआई राकेश सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पथराव करने वाले 32 युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments