Thursday, March 28, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraपुणे के डैम में डूबी 9 लड़कियां, दो की मौत, 7 को...

पुणे के डैम में डूबी 9 लड़कियां, दो की मौत, 7 को बचाया गया

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में खडकवासला डैम में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। पुणे ग्रामीण प्रशासन के अनुसार, खडकवासला बांध में डूबने के बाद सात लड़कियों को बचा लिया गया, जबकि दो लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद दोनों लड़कियों का शव बरामद हुआ। हैरान कर देने वाली यह घटना पुणे से 13 किमी दूर गोऱ्हे खुर्द तालुका के हवेली गांव की सीमा में हुई। जानकारी के मुताबिक, शादी कार्यक्रम के चलते गांव आई लड़कियां आज सुबह बांध के पानी में तैरने के लिए उतरी थीं। इस बीच, नौ लड़कियां डूबने लगी। चीख-पुकार सुन सात लड़कियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। लेकिन दुर्भाग्य से दो लड़कियों की जान नहीं बचायी जा सकी। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर मौजूद है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुलढाणा की रहने वाली नौ लड़कियां शादी के लिए खडवासला आई थीं। बांध के नजदीक ही विवाह के लिए मंडप लगाया गया था। पुलिस का मानना है कि सभी लड़कियां खडकवासला डैम घुमने चली गई, जहां उन्होंने नहाने की योजना बनाई। लड़कियों को पानी में डूबता देख स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदे और सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि दो लड़कियों को मृत पाया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments